नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जमीन कब्जा कर मारने पीटने सहित एक महिला समेत तीन कर विरुद्ध मुकदमा दर्ज 

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 461 views

जमीन कब्जा कर मारने पीटने सहित एक महिला समेत तीन कर विरुद्ध मुकदमा दर्ज

 

आशीष त्रिपाठी

वजीरगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव/थाना क्षेत्र के बहादुरा गाँव की रहने वाली दलित महिला ने गाँव के ही रहने वाले पति-पत्नी सहित कुल 03 लोगों पर एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़ित महिला उर्मिला देवी पत्नी अशोक कुमार ने रविवार को वजीरगंज थाने में दी गई तहरीर में बताया कि बीते 28 दिसंबर को दिन में लगभग 12 बजे गाँव के ही विपक्षी राम गोपाल सिंह राना पुत्र राम प्रसाद, कुसुमा देवी पत्नी रामगोपाल और सुदामा पत्नी रामकुमार उसकी जमीन जबरन कब्ज़ा कर रहे थे, मना करने पर विपक्षी जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग करने जिसका विरोध करने पर विपक्षी गणों ने महिला को लाठी-डंडे और मुक्का थप्पड़ से मारने लगे। बीच-बचाव करने आए पीड़ित महिला के लड़के अमन और महिला की सास को भी विपक्षियों ने मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर एससी एसटी एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!