नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नूतन वर्ष व अभिनंदन समारोह

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 376 views

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नूतन वर्ष व अभिनंदन समारोह

 

मोहम्मद सुलेमान

गोंडा: युगनव टाइम्स टाइम्स लाइव / महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नववर्ष व अभिनंदन समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व गणित शिक्षक रामदास गुप्त रहे।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने विद्यालय के प्रधानाचार्य शिक्षकों के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि राम दास गुप्ता ने कहा कि छात्र-छात्राएं लक्ष्य निर्धारित करें अपने गुरुजनों तथा वरिष्ठ जनों की अच्छाइयों को देखें और उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़े। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट किया इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि विद्यालय ऊंचाइयों को प्राप्त हुआ है उसके लिए आप सब बधाई के पात्र हैं साथ ही विद्यालय को और ऊंचाइयों तक ले जाएं तथा छात्र छात्राएं गुरुजनों के आशीर्वाद कोअंगीकृत कर के अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। कार्यक्रम को विद्यालय के शिक्षक राजेश पांडेय, कन्हैयालाल एवं सुग्रीव प्रसाद ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना विद्यालय की छात्रा नेहा मोदनवाल ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर अनिल कुमार सिंह, आनंद कुमार पांडेय, पवन कुमार सिंह, पंकज सिंह बाबा, मनीष सिंह, उमेश चंद्रगुप्त, रंजीत कुमार, संजीव सिंह, अमित वर्मा, रघुनाथ द्विवेदी, रामेश्वर प्रताप सिंह, विशाल वर्मा, पवन कुमार गुप्ता, विशाल कुमार बर्मा, सुजीत श्रीवास्तव, मोहम्मद यूनुस, देवेंद्र यादव, महेश प्रताप मिश्र, सुरेंद्र यादव, धीरेंद्र प्रताप सिंह, योगेंद्र तिवारी, रणंजय सिंह आदि के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!