नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

उत्तर प्रदेश विधान परिषद, गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन- 2023 का कार्यक्रम निर्धारित

1 min read

 552 views

उत्तर प्रदेश विधान परिषद, गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन- 2023 का कार्यक्रम निर्धारित

 

गोंडा (युगनव टाइम्स लाइव) उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने बताया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह जिनका कार्यकाल दिनांक 12 फरवरी 2023 को समाप्त हो रहा है, से होने वाले रिक्ति को भरने के लिए निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि घोषित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 05 जनवरी 2023 को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी, दिनांक 12 जनवरी 2023 को नाम निर्देशन हेतु अंतिम तिथि तथा दिनांक 13 जनवरी 2023 को नाम निर्देशनों की जांच, दिनांक 16 जनवरी 2023 को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। दिनांक 30 जनवरी 2023 को पूर्वान्ह 08 से सांय 04 बजे तक मतदान निर्धारित किया गया है। दिनांक 02 फरवरी 2023 को मतगणना कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि दिनांक 04 फरवरी 2023 से पूर्व निर्वाचन सम्पन्न करा लिया जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उक्त विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2023 के संदर्भ में गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत जनपद गोंडा में निर्वाचन सम्पन्न होने है। उक्त निर्वाचन के संबंध में जनपद गोंडा में आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबन्ध आयोग के निर्देशानुसार दिये गये प्राविधानों के अनुसार तत्काल प्रभाव से लागू हो गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!