परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को विभाग द्वारा कराया गया शैक्षिक भ्रमण
1 min read
453 views
परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को विभाग द्वारा कराया गया शैक्षिक भ्रमण

मोहम्मद सुलेमान
मोतीगंज (गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव / जनपद के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के दल को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर जनपद गोंडा व श्रावस्ती के ऐतिहासिक स्थलों के शैक्षिक भ्रमण हेतु रवाना किया गया, बच्चों के द्वारा जयप्रभा ग्राम,पंचमुखी शिव मंदिर, अंगुलिमान गुफा जेतावन उपवन,थाई मंदिर, जैन मंदिर, ओडा झार,विश्व शांति घंटा, तपस्या स्थल,खंड शैक्षिक भ्रमण किया गया। शैक्षिक भ्रमण के समय खंड शिक्षा अधिकारी वजीरगंज झंझरी, मनकापुर व जिला समन्वयक, कार्यालय स्टाफ,शिक्षक व शिक्षिकाओं के सहयोग के माध्यम से कुल 04 बसों से भ्रमण कराया गया।
उक्त ऐतिहासिक स्थलों के विषय में बच्चों को साथियों के द्वारा अलग से भी जानकारी प्रदान की गई,बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।
