नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

दबंगों द्वारा विद्यालय अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ ,व जानमाल की धमकी देने के विरोध में प्रधानाचार्य ने पुलिस में दी लिखित तहरीर

1 min read

 434 views

रिपोर्ट अमर चंद गुप्ता

 

  1. मनकापुर गोंण्डा युगनव टाइम्स लाइव दबंगों ने विद्यालय में जबरन घुसकर अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ एवं प्रधानाचार्य को डराया धमकाया तथा विद्यालय आने पर जान से मारने की धमकी दी । पीड़ित पुलिस में लिखित तहरीर देकर जान – माल सुरक्षा की गुहार लगाई है ।

 

मंगलवार को थाना कोतवाली मनकापुर अंतर्गत मोहल्ला राजेंद्र नगर स्थित पंचायती विद्या मंदिर उ,मा,विद्यालय के प्रधानाचार्य छेदीलाल सोनी ने कोतवाली में दिए गए तहरीर मैं कहा कि दिनांक 18 ,11,2022 को मो0 जवाहर नगर मनकापुर निवासी राजेश शर्मा पुत्र राम सूरत व विशाल शर्मा पुत्र कृष्ण गोपाल शर्मा अपने दस – पन्द्रह साथियों के साथ जबरन विद्यालय के अभिलेखों ,फीस रजिस्टर व अलमारी की चाबी ले ली। तथा डराते – धमकाते हुए दोबारा विद्यालय आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए ।

 

जबकि वर्तमान में विद्यालय के संरक्षक/अध्यक्ष द्वारा प्रबंधकीय कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रति पक्षी द्वारा बराबर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है ।उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि अराजक तत्व कभी भी जानलेवा हमला कर विद्यालय व्यवस्था में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं।

प्रधानाचार्य छेदीलाल सोनी ने मनकापुर पुलिस को तहरीर देकर जानमाल के सुरक्षा की गुहार लगाई है।

 

बताते चलें कि मो0 गांधीनगर स्थित प्रसिद्ध माँ बांनगढ़ देवी मंदिर तथा मो0 राजेंद्र नगर स्थित पंचायती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंध तंत्र का विवाद माननीय हाई कोर्ट निलंबित है।

एक पखवारा पूर्व उप जिला अधिकारी मनकापुर आकाश सिंह ने विश्व हिंदू परिषद (गोंडा विभाग) गौ रक्षा प्रमुख संतोष कसौधन (बड़कन) द्वारा बानगढ़ देवी मंदिर मैं व्याप्त भ्रष्टाचार ,लड़की दिखाई कार्यक्रम मैं रेट लिस्ट से दोगुना पैसे की वसूली तथा मंदिर प्रांगण में स्थित किरायेदारों के साथ आए दिन गाली गलौज तथा जबरदस्ती दुकान पर ताला लगा देने तथा दबंगई के बल पर मंदिर की संपत्ति पर कूट रचित तरीके से कब्जा करने की शिकायत की गई थी।

 

उप जिलाधिकारी मनकापुर आकाश सिंह ने मंदिर में जांच के दौरान तथाकथित( कार्यवाहक प्रबंधक) कृष्ण गोपाल शर्मा से पूछताछ की और जांच के दौरान की गई शिकायत को सही पाया।

 

उप जिला अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से मंदिर परिसर में स्थित (प्रबंधक कार्यालय) को सरकारी ताला लगा कर बाजार वासियों के समक्ष सील कर दिया। उन्होंने कृष्ण गोपाल शर्मा को अपना पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय भी दिया था।

फिलहाल कार्यवाहक प्रबंधक ने अभी तक अपना पक्ष नहीं रखा।

 

इस मौके पर मंदिर के संरक्षक/ अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता( बब्बू चाचा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ,दिलीप मोदनवाल ,वी,के ,वर्मा, अतुल कुमार (जुगनू), अमित कुमार( पिंटू), डालू गुप्ता, माता प्रसाद उपाध्याय, विशाल गुप्ता , दर्जनो गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रभारी निरीक्षक मनकापुर मनोज कुमार राय ने बताया कि जांच करा कर बैधानिक कार्य वाही की जा रही।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!