शीत लहरी में स्कूलों के लिए डीएम का आदेश जारी
1 min read1,284 views
लखनऊ – शीतलहरी युगनव टाइम्स लाइव ठण्ड को दृष्टिगत रखते हुये जनपद बाराबंकी के डीएम अविनाश कुमार ने स्कूलों के लिए अहम आदेश जारी किया है। डीएम द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि शीत लहरी में बच्चों के हित में तत्काल प्रभाव से जनपद के समस्त राजकीय / अशासकीय सहायता प्राप्त / वित्तविहीन विद्यालय, समस्त बोर्डो द्वारा संचालित विद्यालयों में प्री० प्राइमरी से कक्षा-12 तक के विद्यालयों के समय में परिवर्तन करते हुये अग्रिम तर्क प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक किया जाता है।
उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाना सुनिश्चित करें। विद्यालय प्रबंधन, अभिभावक एवं छात्र / छात्राओं द्वारा इस आदेश की प्रमाणिकता को जनपद की वेबसाइट www.barabanki.nic.in पर पुष्टि किया जा सकता है।
