नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

14 वर्षीय बालक की हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस,

1 min read

 1,147 views

 

अयोध्या ( युगनव टाइम्स लाइव ) जनपद के बाबा बाजार थाना स्थित बनमऊ के जंगल से सोमवार की देर शाम को 14 वर्षीय किशोर का लहूलुहान शव बरामद हुआ है।

 जंगल से बालक के शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आशंका जताई जा रही है कि बालक की हत्या कर शव नदी में फेका गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बनमऊ निवासी राम मूरत का लगभग 14 वर्षीय पुत्र सुभाष सोमवार की सुबह बनमऊ जंगल के किनारे भैंस बांधने गया था। जब काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटा तो परिवारजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं से उसका कोई सुराग नहीं लगा। शाम को कुछ ग्रामीण बनमऊ के जंगल के अंदर खोजने पहुंचे तो जंगल में उसका रक्तरंजित शव बरामद हुआ। मृतक के सिर में काफी गहरा घाव था। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के सिर में गहरी चोट लगी है। जिससे काफी खून निकल गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जायेगी। एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने मामले में जांच तेजी से करने के निर्देश दिए हैं, वहीं घटना स्थल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी द्वारा भी निरीक्षण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!