नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 11, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

लेखपाल संघ का बड़ा फैसला: मांगों को लेकर आंदोलन का दूसरा चरण शुरू, काली पट्टी बांधकर ऑनलाइन कार्यों का किया बहिष्कार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 50,741 views

तरबगंज गोंडा। जिला लेखपाल संघ ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में आंदोलन के दूसरे चरण का बिगुल फूंक दिया है। संघ के पदाधिकारियों के आह्वान पर जिले भर के लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया और आय, जाति, निवास व वरासत सहित सभी ऑनलाइन विभागीय कार्यों का पूर्ण बहिष्कार कर दिया।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ द्विवेदी और तहसील अध्यक्ष रामेश्वर तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के दौरान लेखपालों ने शासन के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की। तहसील परिसर में एकत्रित हुए लेखपालों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर शासकीय कार्यों का संपादन रोका।

नेतृत्वकर्ता संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक विरोध प्रदर्शन का यह सिलसिला जारी रहेगा। ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार से तहसील स्तर पर प्रमाण पत्र बनवाने एवं अन्य राजस्व संबंधित कार्यों के लिए आने वाले आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि संघ ने अपनी मांगों के समाधान हेतु इस कदम को आवश्यक बताया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!