नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अमर बलिदानी महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का मेडिकल कॉलेज में अनावरण, केंद्रीय मंत्री व जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 69,100 views

​गोण्डा। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और गोण्डा नरेश अमर बलिदानी महाराजा देवी बक्श सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोण्डा सांसद एवं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने की। इस दौरान जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने महाराजा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
​शौर्य और बलिदान से प्रेरणा लें युवा:            कीर्तिवर्धन सिंह
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के अथक त्याग और बलिदान के कारण ही आज देश स्वतंत्र है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्र हर नागरिक और युवा का है। युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास से जुड़कर महाराजा देवी बक्श सिंह के शौर्य, साहस और देशभक्ति से सीख लेते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
​जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद
प्रतिमा अनावरण समारोह में मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, करनैलगंज विधायक अजय सिंह, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। एलबीएस कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों और शिक्षकों ने भी पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की।
​सामूहिक रूप से सुना गया ‘खेलो इंडिया संवाद’
प्रतिमा अनावरण के उपरांत मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘खेलो इंडिया संवाद’ का सीधा प्रसारण देखा गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं और अतिथियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और खेल, फिटनेस, अनुशासन व स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लिया। पूरा आयोजन राष्ट्रभक्ति और युवा ऊर्जा का केंद्र बना रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!