नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा कांग्रेस भवन में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं गोष्ठी का आयोजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 192,836 views

 

*गोंडा*। गोंडा कांग्रेस कमेटी शहर के तत्वावधान में आज कांग्रेस भवन कार्यालय पर *मिसाइल मैन, भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी* की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।सभा में जिला, शहर एवं सभी फ्रंटल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर *शाहिद अली कुरैशी, सभासद अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी शहर गोंडा* ने कहा:
_”डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साहब ज्ञान, सादगी और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने मिसाइल मैन बनकर देश को विज्ञान की ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका जीवन हमें राष्ट्रसेवा, ईमानदारी और निरंतर सीखने की प्रेरणा देता है। आज हमें उनके आदर्शों पर चलकर युवाओं को शिक्षित और देश को विकसित बनाने का संकल्प लेना है।”_
श्रद्धांजलि सभा के पश्चात एक *गोष्ठी* का भी आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. कलाम जी के विचारों और “विकसित भारत” के सपने पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. कलाम साहब का सपना था कि भारत 2020 तक एक विकसित राष्ट्र बने। हमें उनके उस सपने को पूरा करने के लिए काम करना होगा।
कार्यक्रम में डॉक्टर सैयद अब्दुल मुजीब, जलील खान पीसीसी सदस्य, पूर्व शहर अध्यक्ष अब्दुल रहमान, पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव अजय रस्तोगी, आरटीआई जिला अध्यक्ष आशा मिश्रा, मंजूर अली शहर उपाध्यक्ष, महिला अध्यक्ष रमा कश्यप,महिला सेवादल जिला अध्यक्ष बेबी मिश्रा, उबैदुर रहमान सिम्पू किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव, मंडल अध्यक्ष जाकिर अली, जैनुलाब्दीन पूर्व जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, अनीश नाना, शाहिदा अंजुम ,पिछड़ा वर्ग शहर अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, वार्ड अध्यक्ष मोहम्मद वसीम रेनी,मोहम्मद रिजवान , हरिराम सेवा दल,मारूफ शाह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!