नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

शहर कांग्रेस की बैठक में 7 जुलाई को ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’ का निर्णय महंगाई, बिजली कटौती, जल निकासी व जन समस्याओं पर भी हुई चर्चा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 153,930 views

शहर कांग्रेस की बैठक में 7 जुलाई को ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’ का निर्णय
महंगाई, बिजली कटौती, जल निकासी व जन समस्याओं पर भी हुई चर्चा

गोंडा: आज शहर कांग्रेस कमेटी, गोंडा की मासिक बैठक शाहिद अली कुरैशी सभासद शहर अध्यक्ष की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, जन समस्याओं के निराकरण एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि *उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 7 जुलाई 2026, मंगलवार को शाम 6:00 बजे ‘चढ़ावा चोरों से मुक्ति’ के लिए ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’* का आयोजन किया जाएगा। पदयात्रा *कांग्रेस भवन से प्रारम्भ होकर पीपल चौराहा* पर समाप्त होगी। *शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी* ने बताया कि अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में यह पदयात्रा निकाली जा रही है। कांग्रेस पार्टी की मांग है कि इस मामले की *माननीय उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से निष्पक्ष जांच* कराई जाए। बैठक में *बेतहाशा महंगाई, घंटों विद्युत कटौती, वार्ड की जल निकासी, साफ-सफाई एवं अन्य जन समस्याओं* पर गहन चर्चा हुई पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी और उमस में बिजली कटौती से जनता त्रस्त है। प्रशासन से मांग की गई कि बिजली आपूर्ति सुचारू की जाए और जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। साथ ही *सदस्यता अभियान* को तेज करने पर भी बल दिया गया। कुरैशी ने सभी कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’ को सफल बनाएं। बैठक में सैयद अब्दुल मुजीब, अजय रस्तोगी, मोहम्मद इमरान खान, बेबी मिश्रा, विकास मनोहर श्रीवास्तव, शाहिदा अंजुम, जाकिर अली, आशा मिश्रा एडवोकेट, रिजवान अहमद, निर्मला देवी, सलीम, राजू , वसीम राईनी, नासिर, हरिराम वर्मा , निजाम हाशमी,मोहम्मद रईस, मोहम्मद जावेद, अब्दुल वहाब, वहीद ,छोटेलाल, नाजिम अली समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
*जारीकर्ता:*
*शाहिद अली कुरैशी*
*सभासद एवं शहर अध्यक्ष*
*शहर कांग्रेस कमेटी, गोंडा*


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!