पंचायत चुनाव: अंतिम मतदाता सूची जारी, फर्जी वोटिंग करने वाले अब तुरंत होंगे बेनकाब!
1 min read56,988 views
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इस सूची के अनुसार, अब कुल मतदाताओं की संख्या 12.58 करोड़ हो गई है। पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान 29 लाख नए नाम जुड़े हैं, जबकि 2.03 करोड़ नाम सूची से हटाए गए हैं। पहली बार सभी मतदाताओं को ‘स्टेट वोटर नंबर’ (SVN) जारी किए गए हैं।
चुनाव में धांधली और फर्जी मतदान को रोकने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सख्त तकनीक अपनाई है। अब मतदान केंद्रों पर ‘फेस रिकग्निशन सिस्टम’ (FRS) का उपयोग किया जाएगा, जिससे मतदाताओं की फोटो खींचकर तुरंत उनका ब्योरा चेक किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति दोबारा वोट डालने की कोशिश करता है, तो वह तुरंत पकड़ लिया जाएगा।
इसके अलावा, चुनाव से जुड़ी प्रशासनिक जानकारी के अनुसार ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल 19 जुलाई को समाप्त होगा।
