प्रशासनिक व्यवस्था पर वार, मोहम्मद सुलेमान पत्रकार तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गिरजा शंकर नाग ने जलवायाअलाव
1 min read
402 views
प्रशासनिक व्यवस्था पर वार ,मोहम्मद सुलेमान पत्रकार तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गिरजा शंकर नाग ने जलवाया अलाव
मोतीगंज (गोंडा)युगनव टाइम्स लाइव /एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड व चल रही सर्द हवा के कारण बाजार के लोग अलाव ना जलने के वजह से काफी परेशान थे, लेकिन प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई ।जबकि मोतीगंज व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गिरजा शंकर नाग ने प्रशासन से अलाव की व्यवस्था कराए जाने की मांग की थी ,
लेकिन अलाव की व्यवस्था नहीं की गई जिससे बाजार के लोग व देहात से आने वाले लोग पड़ रही कड़ाके की ठंड व चल रही सर्द हवा के कारण काफी परेशान थे और और लोग अपने-अपने दुकानों पर बैठकर ठंड से कांप रहे थे वही देहाती क्षेत्र से आने वाले लोग भी ठंड की वजह से काटते नजर आए जिसे देखते हुए मोतीगंज बाजार में रेलवे स्टेशन के पास मोहम्मद सुलेमान पत्रकार और ग्रामसभा गढी के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गिरजा शंकर नाग ने अलाव की व्यवस्था कराई जिससे लोगों को अलाव ताप कर राहत मिले अलाव की व्यवस्था कराए जाने पर लोगों ने पत्रकार मोहम्मद सुलेमान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गिरजा शंकर नाग की काफी सराहना की है लोगों ने कहा कि यह एक अच्छा कार्य
है।
