नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बेलसर में ग्राम प्रधानों का सम्मान समारोह, सीएम योगी को दी जन्मदिन की बधाई

1 min read

 1,234 views

बेलसर में ग्राम प्रधानों का सम्मान समारोह, सीएम योगी को दी जन्मदिन की बधाई

मोतीगंज गोंडा: ब्लॉक बेलसर में समस्त प्रधान संघ द्वारा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने के ऐतिहासिक फैसले पर बेलसर ब्लाक परिसर में स्थापित पप्पू सिंह पारस सभागार में सम्मान समारोह एवं धन्यवाद प्रस्ताव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘गुड्डू सिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तरबगंज विधायक मा. प्रेमनारायण पाण्डेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने का निर्णय स्वागत योग्य है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। एक्सप्रेसवे, मेडिकल कॉलेज, कानून व्यवस्था और गरीब कल्याण की योजनाओं ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। तरबगंज विधानसभा में भी सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने पंचायतों को मजबूत करने का काम किया है। ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने से गांवों के विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी। मुख्यमंत्री जी की दूरदर्शी सोच के कारण ही आज गांव-गांव तक विकास पहुंच रहा है। हम सभी प्रधान साथी मुख्यमंत्री जी के आभारी हैं। ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘गुड्डू सिंह’ ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का यह फैसला प्रधानों के सम्मान में लिया गया ऐतिहासिक कदम है। इससे ग्रामीण विकास को गति मिलेगी। समस्त प्रधान संघ की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। कवि परीक्षित तिवारी ने अपने काव्य पंक्तियों के माध्यम स्वागत गीत प्रस्तुत किया । कार्यक्रम का संचालन
कार्यक्रम में बेलसर ब्लॉक के समस्त ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!