नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जिले में विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा हुई

1 min read

 412 views

 गोण्डा युगनव टाइम्स लाइव जिले की नोडल अधिकारी श्रीमती कंचन वर्मा आई.ए.एस महानिरीक्षक निबन्धन उत्तर प्रदेश शासन, ने जनपद भ्रमण के दौरान विकास भवन सभागार गोण्डा में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ जनपद के विकास कार्यों के प्रगति की विभागवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी महोदया ने विभागवार अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में गहन समीक्षा करते हुए एनएच रोड की समीक्षा करते हुए जनपद में हो रहे निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज के साथ ही स्वास्थ विभाग के सीएचसी, पीएचसी व अन्य अस्पतालों में आने वाले मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा जनपद में स्थापित गौशाला की समीक्षा, बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में कराए जा रहे कायाकल्प, विद्यालय में बच्चों के रजिस्ट्रेशन/नामांकन, स्वास्थ्य विभाग के सीएचसी, पीएचसी पर आने वाले मरीजों को दिये जाने वाली सुविधाओं के संबंध में, माध्यमिक शिक्षा विभाग में छात्र नामांकन के सापेक्ष अध्यापकों की तैनाती की समीक्षा की गई तथा बाल विकास पुष्टाहार विभाग की समीक्षा के दौरान हो रहे आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण व केंद्रों पर विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में, पंचायती राज विभाग की सामुदायिक शौचालय व अन्य कार्यों की समीक्षा, जल निगम विभाग से संचालित जल जीवन मिशन योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, अमृत सरोवर तालाब संझवल में बोटिंग की व्यवस्था, शहरों की साफ-सफाई की व्यवस्था के साथ ही नालों की सफाई तथा सफाई कर्मियों व अन्य संविदा कर्मियों के मानदेय व नगर पालिका/ नगरपंचायत की समीक्षा की गई, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम पद्धति विद्यालय के सुंदरीकरण की समीक्षा, पर्यटन विभाग द्वारा बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर के सुन्दीकरण व अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा, पुलिस विभाग द्वारा अवैध खनन, अवैध टैक्सी स्टैंड व अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई, लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान जनपद के समस्त सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने की समीक्षा, पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए निराश्रित गौवंशो व अन्य कार्यों की समीक्षा की गई।

           वहीं बैठक के अंत में नोडल अधिकारी महोदया द्वारा जनपद के सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों के प्रगति की समीक्षा बराबर करते रहें ताकि विभाग की प्रोग्रेस बनी रहे।

         इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 उज्ज्वल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, अपर जिला अधिकारी सुरेश कुमार सोनी, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रश्मि वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर विनोद कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, डीसी एनआरएलएम, डीसी मनरेगा, डीडी कृषि, डीपीआरओ, डीपीओ प्रोबेशन, डीएसटीओ, एक्सईएन जल निगम, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सीडी-1 सीडी- 2, प्रांतीय खंड, उद्योग विभाग, श्रम विभाग, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन अधिकारी अधिकारी, सेतु निगम, सहकारिता विभाग, विद्युत विभाग, समाज कल्याण अधिकारी सिंचाई विभाग बाढ़ खंड सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!