नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गाजीपुर मस्जिद में 27वीं शब में कुराआन तराबीह मुकम्मल

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 46,638 views

गाजीपुर मस्जिद में 27वीं शब में कुराआन तराबीह मुकम्मल

मनकापुर गोंडा ।
माह-ए-रमजान की विशेष नमाज-ए-तरावीह कुरान 27वीं रमजान को गाजीपुर मस्जिद में मुकम्मल हो गया है। सोमवार की रात बभनजोत ब्लाॅक के गाजीपुर गांव की मस्जिद में रमजान के 27वीं रात में काफी संख्या में रोजेदार नमाजियों ने तरावीह नमाज में कुरान सुनकर मुकम्मल किया और रात में जागकर अपने रब की इबादत की l इस मौके पर हाफिज कुरान कारी मोहम्मद असलम को फूल माला पहनाकर उनको मुबारक दी गई l मस्जिद के इमाम कारी मोहम्मद असलम ने नमाजे तराबी के बाद खास दुआ का एहतमाम किया था l दुआ में मुल्क और बैरुने मुल्क में अमन चैन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गई l उन्होंने दुआ मांगी कि अल्लाह सबकी नमाज, रोजा व तरावीह को कबूल फरमाए।

इस मौके पर मुअज्जिन मोहम्मद शब्बीर, मोहम्मद कैस, अशफाक आलम, अजफ़र एहसान, मोहम्मद अल्ताफ, गुलाम हुसैन, मोहम्मद शकील, सहित कई लोग उपस्थित रहे l


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!