नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

इंडियन बैंक द्वारा ‘ *हरियाली थीम’* पर राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 43,404 views

 

इंडियन बैंक द्वारा ‘ *हरियाली थीम’* पर राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन

देश के प्रमुख राष्ट्रीयकृत एवं जिले के अग्रणी बैंक इंडियन बैंक अंचल कार्यालय गोंडा द्वारा दिनांक 14.03.2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक के क्षेत्र महाप्रबंधक कार्यालय लखनऊ के मुख्य महाप्रबंधक श्री सुधीर गुप्ता के पहल पर गोंडा अंचल प्रमुख श्री राजेश बडोरिया के नेतृत्व में इंडियन बैंक अंचल कार्यालय द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक के समस्त अधिकारियों द्वारा हरे रंग की टी शर्ट पहन कर पर्यावरण को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से सफल सहभागिता की गई ।

अंचल प्रबंधक श्री राजेश बडोरिया जी ने बताया कि बैंक अपने व्यावसायिक दायित्वों को निभाने के साथ साथ सामाजिक कर्तव्यों का भी भली प्रकार निर्वहन करने हेतु कृत संकल्प है। इसी दिशा में आज के इस लोक अदालत में हम सभी पर्यावरण को बचाने हेतु एक संदेश देने के लिए हरे रंग की टी शर्ट पहन कर इस लोक अदालत में सहभागिता कर रहें हैं। हमारा उद्देश्य किसानों एवं उधारकर्ताओं को ऋण मुक्त कर उनके जीवन में खुशहाली एवं समाज में हरियाली बनाए रखना है ।

श्री बडोरिया जी ने बताया कि इस लोक अदालत में गोंडा अंचल की 83 शाखाओं की 308 खातों में 3.74 करोड़ की ऋण राशि समायोजित की गई है तथा इस दौरान पर्यावरण को बचाये रखने हेतु वृक्षारोपण/पौधारोपण भी किया गया। गोंडा एवं बलरामपुर जिले में वृक्षारोपण भी किया गया।

इस अवसर पर बैंक के उप अंचल प्रमुख श्री संदीप कुमार ,मुख्य प्रबंधक गण श्री अरुण कुमार , अमर सिंह मौर्य, आलोक कुमार, आशीष कुमार सिंह एवं अग्रणी जिला प्रबंधक विनोद कुमार तिवारी तथा ओम प्रकाश मिश्रा सहित गोंडा एवं बलरामपुर जिले के समस्त शाखा प्रबंधक उपस्थिति रहे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!