नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

नवाबगंज गोली कांड के आरोपी हुए गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 982 views

नवाबगंज गोण्डा युगनव टाइम्स लाइव  नवाबगंज  क्षेत्र के अन्तर्गत टेम्पो स्टैण्ड कटी तिराहे पर सवारी बैठाने के विवाद को लेकर अभियुक्त सूरज यादव द्वारा अपने साथी अभियुक्तों के साथ मिलकर राहुल सिंह के ऊपर तमंचे से फायर कर दिया था। जिसमे राहुल सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके सम्बन्ध में वादी के भाई रवीन्द्र पुत्र दीनानाथ सिंह नि0 बल्लीपुर पोस्ट खरगूपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा की तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा घटना को संज्ञान में लेते हुए आरोपी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक थाना नवाबगंज को दिए थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना नवाबगंज पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 26.12.2020 को घटना कारित करने वाले 02 आरोपी अभियुक्तों-01. सूरज यादव, 02. रामबहादुर यादव को लोलपुर ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर घटना स्थल में प्रयुक्त अवैध तमंचा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. सूरज यादव पुत्र रामबली यादव नि0 दुर्गागंज मांझा थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

02. रामबहादुर यादव पुत्र तिलकराम यादव नि0 दुर्गागंज मांझा थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

 

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-550/22, धारा 147,148,149,307 भादवि व 3/25 आर्म्स ऐक्ट थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी

01. 01 अदद तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस व 02 अदद खोखा कारतूस।

गिरफ्तार कर्ता

उ0नि0 योगेश प्रताप सिंह मय टीम।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!