महंगूपुर में प्रगटे कपिल मुनि भगवान ,सवामणी हवन के साथ लगा 56 भोग
1 min read
31,558 views
नवाबगंज। महर्षि कपिल मुनि के पावन धाम महंगूपुर में आयोजित नौ दिवसीय कपिल महोत्सव ब्रहस्पतिवार को सवामणी हवन, कपिल जन्म व भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ। महोत्सव में हजारों की संख्या में श्रदालु शामिल हुए।
भगवान विष्णु के पंचम अवतार कपिल मुनि का जन्मोत्सव ब्रस्पतिवार को श्रदा व उल्लास के साथ मनाया गया। 8 जनवरी से प्रारम्भ श्रीराम कथा का रसपान डा संत शरण त्रिपाठी ने कराया, जिसका समापन शुक्रवार को हुआ। ब्रहस्पतिवार को मंदिर प्रांगण में प्रातः 9 बजे सवामणी हवन प्रारम्भ हुआ। श्रीमदभागवत, सुंदरकांड आदि ग्रंथो व वैदिक मंत्रो से हवन पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुई। दोपहर 12 बजे मंदिर गर्भ गृह में भगवान का प्राकटयोत्सव हुआ। ढोल नगाड़ो के व जयकारों से प्रांगण गुंजायमान हो गया। इसके पश्चात भगवान को 56 प्रकार के मिष्ठानों का व खिचड़ी भोग लगाया गया। सायं 4 बजे से भंडारा प्रारम्भ हुआ। ऋषि अस्ट्रावक धाम से पहुंचे गुरुकुल छात्रों सहित अन्य मंदिर स्थलों से पधारे साधू संतो का मंदिर समिति ने स्वागत अभिनन्दन किया। रात्रि 8 बजे भगवान के जन्मदिन पर पांडेय ब्रदर्स ने 51 किलो केक का भी भोग लगाया। दर्शन भंडारे का दौरान रात तक चलता रहा। भगवान कपिल देव मुनि मंदिर सेवा संस्थान के अध्यक्ष शरद पांडेय, पुरषोत्तम पांडेय, क्षितिज चंद्र मिश्र, मिथलेश पांडेय, दिव्यांशु पांडेय,आनंद स्वरुप पांडेय, हेमंत पांडेय, शौनक पांडेय, दिवाकर, शिव कुमार शर्मा
आदि लोग रहे।
