नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कांग्रेस पार्टी का 140 वाँ स्थापना दिवस, पार्टी ध्वज फहरा कर विचार गोष्ठी के साथ जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ

1 min read

 44,461 views

जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी का 140 वाँ स्थापना दिवस पार्टी ध्वज फहरा कर विचार गोष्ठी के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यालय में स्थापित स्व राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पार्टी धवज को फहराने के साथ झंडा गीत , राष्ट्र गीतऔर राष्ट्र गान के बाद सभागार में विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
विचार गोष्ठी की शुरुवात करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा आम जनमानस के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए 28दिसम्बर 1885 को वोमेश चंद्र बनर्जी की अध्यक्षता में स्थापित पार्टी के सामने आज पुनः वही स्थिति है जब आम जन के अधिकारों और सम्मान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है हम कांग्रेस जनों को पुनः उसी तरह लड़ना होगा।
विधि विभाग के अध्यक्ष सुभाष चंद्र पाण्डेय और पूर्व शहर अध्यक्ष रफी रैनी ने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में लड़ी गईं लड़ाई के गौरव पूर्ण इतिहास को याद कर जुल्म ज्यादती के खिलाफ लड़ाई का आवाहन किया।
शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी और मीडिया प्रभारी शिव कुमार दूबे उपाध्यक्ष शुक्ला प्रसाद शुक्ला ने अपने विचारों से पार्टी के इतिहास के साथ ही राहुल गांधी जी के संघर्ष तक की बात करते हुए लोगों में जोश पैदा किया।
ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश यादव, पीसीसी सदस्य जलील खान, राम प्रसाद मौर्य,राम जनक वर्मा ने भी पार्टी के इतिहास से लेकर वर्तमान तक पर विस्तार से चर्चा करते हुए लड़ाई लड़ने का आवाहन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए पार्टी स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का समृद्धिशाली इतिहास रहा है उसी विचाधारा के दम पर आज देश विकासशील देशों की श्रेणी में है और विश्व में परचम लहरा रहा है।
कांग्रेस के नेताओं के त्याग और बलिदान के साथ ही ऊंची सोच के चलते ही भुखमरी और बेहाली से त्रस्त आजाद हुआ भारत आज हर मोर्चे पर सबल है।
आज धन्ना सेठों और सरकारी एजेंसियों की कठपुतली सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध सिर्फ राहुल गांधी और खड़गे जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ही कर रही है।
निर्वाचन आयोग से लेकर ईडी, सीबीआई, को सत्ता की शीढी बनाने वालों का कदम कदम पर प्रतिरोध करने का जज्बा सिर्फ कांग्रेस में है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व प्राचार्य बृजेश द्विवेदी, युवा नेता अरुण सिंह डिम्पल, निशांत सिंह विशेन ,अतितानंद तिवारी, सगीर खान, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, जैनुल आब्दीन खान, सुभाष पाण्डेय, अरविंद शुक्ला,इरशाद खान , केटी तिवारी, जितेंद्र तिवारी, अनिल पांडेय, डॉ अब्दुल सलाम,अवधेश दूबे, राजेश सिंह,हरिश्चंद्र श्रीवास्तव , अब्दुल मुजीब, विवेकानंद शुक्ला, अवसार अहमद, केदारनाथ मिश्र, राकेश राणा, धर्मराज सिंह, राम सुंदर शुक्ला, वेद प्रकाश सिंह, वाजिद अली, सलीम कुरेशी, राम बुझारत वर्मा, वादी प्रसाद यादव, महेंद्र डूबे, विनोद पासवान , वसीम सिद्दीकी, वंशीधर वर्मा, जर्नल हयात, जनकलाल, अब्दुल्ला खान, डॉ मंजूर अहमद, साफी खान, मंजूर प्रधान, कामेश्वरी प्रसाद मिश्र, केदारनाथ मिश्र, मोतीलाल प्रजापति, पाण्डेय हंसराज, ईश्वरदत्त सिंह, महेंद्र दुबे, मो सूफियान, भवानी प्रसाद सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!