नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

चोरों की अफवाह से क्षेत्र वासी दहशत में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने क्षेत्र वासियों को किया जागरूक सुरक्षा का दिलाया भरोसा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 16,605 views

चोरों की अफवाह से क्षेत्र वासी दहशत में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने क्षेत्र वासियों को किया जागरूक सुरक्षा का दिलाया भरोसा

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा। चोरों की अफवाह से क्षेत्रवासी दहशत में थाना प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज अरविंद यादव ने क्षेत्र वासियों को किया जागरूक सुरक्षा का दिलाया भरोसा
इस समय जिले में ड्रोन कैमरा एवं चोरों की अफवाह जोरों से फैल रही है जिसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल द्वारा सभी थाना प्रभारी निरीक्षक थाना अध्यक्ष चौकी प्रभारी को निर्देश दिया है कि अपने-अपने थाना क्षेत्र में सुरक्षा गस्त बढ़ाएं और क्षेत्र में जाकर क्षेत्र वासिय को जागरूक करें क्षेत्र के लोगों से वार्ता कर उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी दें इस आदेश के बाद मोतीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गढी मे समय माता मंदिर पर ग्राम प्रधान अरुणेश यादव के तथा क्षेत्र वासियों के साथ बैठक कर क्षेत्र के लोगों को जागरूक्ष करते हुए बताया कि किसी के अफवाह में ना आए और कोई भी अफवाह न फैलाएं अगर कोई फर्जी अफवाह करता है तो इसकी सूचना तुरंत डायल 112 तथा स्थानीय पुलिस को दें पुलिस क्षेत्र वाक्य की सुरक्षा के लिए 24 घंटा तैयार है
बताते चलें कि जनपद गोंडा में इस समय ड्रोन कैमरा और चोरों की अफवाह काफी जोरों के साथ फैल रही है जिससे क्षेत्र के लोग रातों में जाग कर अपने घरों की रखवाली कर रहे हैं वहीं थाना अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि अफवाह को देखते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है अगर कोई भी क्षेत्रवासी अफवाह में ना आए वही ग्राम प्रधान अरुणेश यादव ने जी गांव वासियों को जागरूक किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!