नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अखिलेश ने दिखाई फिर दरियादिली। गोण्डा में मृतक परिजनों को भेजी 6 लाख की सांत्वना सहायता राशि। सूरज सिंह ने गोण्डा वालों की तरफ से प्रकट किया आभार।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 26,959 views

 

मोहम्मद सुलेमान / सलाहुद्दीन सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीहागांव से पृथ्वीनाथ मंदिर दर्शन करने जा रही बोलेरो के नहर में पलट जाने से मृत 12 लोगों के परिवारों की आर्थिक सहयोग राशि भेजी।

सपा नेता पूर्व प्रत्याशी गोण्डा सदर सूरज सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सीहागाँव निवासी श्री प्रहलाद कसौधन की पत्नी एवं दो बेटी की मृत्यु, श्रीमती दयावती के पुत्र पुत्रवधू पौत्री एवं पौत्र की मृत्यु, श्री राम रूप की पत्नी पुत्र एवं पुत्री की मृत्यु, राममिलन की पत्नी एवं कमला की पुत्री की मृत्यु पर पाँच परिवारों को एक-एक लाख की सांत्वना राशि दी है।

सूरज सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर दुर्घटना में 4 मृतकों के परिजन को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सांत्वना सहायता राशि दी गयी है।

सूरज सिंह ने बताया कि बोलेरो की नहर में डूबने की घटना की सूचना 3 अगस्त को तत्काल रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को दे दी गई थी किंतु अपरिहार्य कारण से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी बाहर थे।

आज राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर मृतक के परिजनों को सांत्वना राशि एक-एक लाख रुपए का आर्थिक सहयोग कराया गया।

सूरज सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने गोण्डा जनपद की विभिन्न दुर्घटना में पीड़ितों की सहायता की है।

जनपद में गुब्बारा फटने से जले हुए 10 युवकों इलाज हेतु 50-50 हजार रुपए की मदद भेजी। तरबगंज में विश्वकर्मा समाज के लड़के की हत्या पर 2 लाख, बेलावाँ में यादव समाज के बच्चे की हत्या पर 1 लाख, ब्राह्मण परिवार के दो बच्चों के एक्सीडेंट होने पर 2 लाख, धानेपुर नवजात शिशु को जानवर काटने से मृत्यु पर 1 लाख, इमिलया में सर्पदंश से मरे युवक को 1 लाख, सुभागपुर में किडनी ट्रांसप्लांट हेतु ढाई लाख रुपए, कस्टोडियल डेथ में मरे युवक को 2 लाख जैसी आर्थिक मदद के साथ-साथ न्याय दिलाने का भी काम किया है।

सूरज सिंह ने जनपद गोण्डा के समस्त नागरिकों की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सत्ता में न होते हुए जो आसहायों की मदद करते हैँ उन्हें अखिलेश कहते हैँ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!