नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कारगिल विजय दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय में कारगिल के सैनिकों की शहादत को नमन करते हुए कारगिल युद्ध के प्रतिभागी वीर योद्धा विजय सिंह कारगिल को अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया

1 min read

 15,756 views

कारगिल विजय दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय में कारगिल के सैनिकों की शहादत को नमन करते हुए कारगिल युद्ध के प्रतिभागी जिले के वीर योद्धा विजय सिंह कारगिल को अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा पांच सौ से अधिक की शहादत और 1300से अधिक जवानों के घायल होने के बाद 1999की 26जुलाई को हम कारगिल विजय दिवस मनाने में कामयाब हुए हम उस युद्ध के प्रतिभागी योद्धा का सम्मान कर अपने को गौरवान्वित कर रहे हैं
कारगिल योद्धा विजय सिंह ने विचार गोष्ठी संबोधित करते हुए कहा कि बड़े बड़े वादे करने वाले जिले के नेताओं और अधिकारियों ने 25साल बीतने के बाद भी आज तक न तो आवासीय पट्टे पर कब्जा दिलवाया और न ही पेट्रोलपंप सहित अन्य कोई लाभ आज तक मिला फिर भी देश और समाज के प्रति अपने उत्तर दायित्व के निर्वाहन से नहीं हटूंगा।
बेलसर निवासी पूर्व सैनिक संतोष द्विवेदी ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को रखते हुए कारगिल युद्ध के शहीदों को नमन करते हुए घायलों के उत्तम और सुखी जीवन की कामना की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व प्राचार्य बृजेश द्विवेदी, शिव कुमार दूबे, अफजल खान, अरविंद शुक्ला, जैनुल आब्दीन खान, वसीम खान, वाजिद अली, विनय प्रकाश त्रिपाठी, शहजादे मेवाती, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, महमूद अहमद एडवोकेट, प्रदीप सिंह, जानकी देवी सहित तमाम कांग्रेस जनों ने विजय सिंह कारगिल का माल्यार्पण कर स्वागत किया

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!