एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया पौधारोपण
1 min read
26,719 views
मोहम्मद सुलेमान
गोंडा! प्राथमिक विद्यालय पूरे गोडियन गंगरौली में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेलसर के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि ने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के साथ विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया। छात्र-छात्राओं से पौधों के संरक्षण पर बल दिया । छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अजीत सिंह ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम एक सुंदर और भावपूर्ण पहल है जो माताओं के प्रति सम्मान और प्रेम को दर्शाती है। इस अभियान के तहत पौधारोपण करके हम न केवल पर्यावरण को संरक्षित कर सकते हैं, बल्कि अपनी माताओं को भी एक अनमोल उपहार दे सकते हैं यह एक ऐसा कार्य है जो न केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी लाभदायक होगा। हम सब मिलकर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में भाग लें और अपनी माताओं के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को प्रकट करें, साथ ही पर्यावरण को भी संरक्षित करें। इस अवसर पर शिक्षक शिवा सिंह बिसेन, प्रफुल्ल सिंह, राजेंद्र कुमार सिंह, पद्म भूषण सिंह, संजय श्रीवास्तव, अभिभावक चंद्रपाल सिंह नेता, लहरी सिंह, रिंकू सिंह, ननकू, राम गोपाल बीडीसी, मधु नीलम, जग पता, कलावती आदि के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
