नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मोहर्रम त्योहार को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च,शांतिपूर्वक मनाएं त्यौहार : प्रबोध कुमार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,636 views

 

अशफाक आलम
गौरा चौकी गोंडा- खोड़ारे थाना प्रभारी प्रबोद कुमार के अगुवाई में मोहर्रम त्योहार को शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल के निर्देशन में गौरा चौकी चौराहे से चंद्रदीप रोड बभनान रोड पर स्थानीय पुलिस द्वारा बाइक से फ्लैग मार्च किया गया l इस दौरान अधिकारियों ने आम जन से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें। मोहर्रम का त्योहार ऐसा त्यौहार है जिसमें हिंदू मुस्लिम दोनों मिलकर मनाते हैं । सबको मिलकर इसे सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाना है। क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखना हमारी प्राथमिकता है।पुलिस अधीक्षक गोंडा के निर्देशन में जिले भर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया जा रहा है l विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह सतर्क है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है। फ्लैग मार्च में पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस बल के जवान शामिल थे। इस फ्लैग मार्च में थाना खोड़ारे समस्त स्टाफ व गौरा चौकी समस्त स्टाफ मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!