नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का हुआ आयोजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 22,183 views

शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का हुआ आयोजन

मोहम्मद सुलेमान/ सलाहुद्दीन सिद्दीकी
गोंडा ! सेवानिवृत शिक्षक इकबाल हसन की अध्यक्षता में बेलसर के जयनारायण सदन पर शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने उपस्थित समस्त सेवानिवृत्त शिक्षकों का माल्यार्पण कर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अजीत सिंह ने कहा कि शिक्षकों की विभिन्न समस्याएं जैसे पुरानी पेंशन बहाली, कैश लेस चिकित्सा सुविधा एवं समान कार्य के लिए समान वेतन की लड़ाई संगठन जारी रखेगा। उन्होंने आगे कहा कि आगामी 25 जून को प्रयागराज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रदेश सम्मेलन एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेश स्तर की समस्याओं के साथ-साथ गोंडा जनपद की समस्याएं जैसे मंडल मुख्यालय पर उप शिक्षा निदेशक एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक का पद सृजित करना तथा 1991 जनपद के पूर्व के आठ शिक्षकों का जिनका विनियमितिकरण अभी तक नहीं हो पाया है आदि समस्याओं को प्रदेश सम्मेलन में उठाया जाएगा। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक गोंडा से अपेक्षा किया कि आगामी जुलाई से प्रवेश के नाम पर छात्रों से किसी प्रकार की अवैध वसूली न हो तथा विद्यालयों में राजकीय प्रशासन की ही पुस्तक लगाई जाए जिससे छात्रों पर अतिरिक्त बोझ न आए। गोष्ठी को संबोधित करते हुए शिक्षक तेज प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन के बल पर ही हम सभी को अच्छी पेंशन और सम्मान मिल रहा है उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित नवीन शिक्षकों से संगठन की मुख्य धारा से जुड़ने पर बल दिया। सेवानिवृत शिक्षक रामदास गुप्त ने कहा कि पूर्व में हम लोगों को नाम मात्र का वेतन मिलता था और शिक्षक बेचारा कहा जाता था आज संगठन के बदौलत हम शिक्षकों को सब कुछ मिला हुआ है। कार्यक्रम के दौरान समस्त शिक्षकों ने मुख्य अतिथि अजीत सिंह को जनपद स्तर पर शिक्षक हितों के लिए सदैव उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें पुष्प माला अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर सेवानिवृत शिक्षक राजबहादुर सिंह, तेज प्रताप सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, जय सिंह बहादुर सिंह, रामफेर गुप्त, रामनारायण वर्मा, कृष्ण कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, मोहम्मद यूनुस, जय नारायण सिंह, मोहम्मद इसरार, मनोज कुमार गुप्ता, मो. हनीफ, आदित्य गुप्ता, प्रशांत दुबे, सिद्धांत सोनी डॉक्टर अब्दुल हमीद, राज किशोर सिंह कल्पना शास्त्री आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!