जिलाधिकारी गोंडा के दो वर्ष के सफल कार्यकाल की दी बधाई
1 min read23,214 views
मोतीगंज गोंडा !उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने जिलाधिकारी गोंडा डॉ नेहा शर्मा के दो वर्ष के सफल कार्यकाल के लिए उन्हें बधाई दिया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि आपके नेतृत्व में गोंडा जनपद का सर्वांगीण विकास हुआ है। आपने पदभार सम्भाले ही जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया है। आप द्वारा चलाया गया जनता दर्शन, ग्राम चौपाल, नगर चौपाल और नागरिक संगम, जनसंवाद से स्वच्छता तक, मिशन शक्ति कैफे, अरगा ब्रांड, शक्तिसारथी योजना, वनटांगिया दीपोत्सव, प्रोजेक्ट वनटांगिया मतदाता जागरूकता अभियान जैसे कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने आगे कहा कि जिले के लोगों को विकास कार्यों को लेकर आपसे बहुत उम्मीदें हैं और हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में जनपद गोंडा विकास कार्यों में शिखर पर पहुंचेगा।
