नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान: नवाबगंज में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा

1 min read

 53,892 views

नवाबगंज, गोण्डा : नगर पालिका परिषद नवाबगंज के सभागार में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर के त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत एक गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रावस्ती के माननीय विधायक श्री राम फेरन पांडे जी ने शिरकत की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर के प्रतिनिधि श्री श्याम मनोहर तिवारी उपस्थित रहे। नगर पालिका नवाबगंज के अध्यक्ष श्री सत्येंद्र कुमार सिंह ने सभा की अध्यक्षता की। अन्य गणमान्य अतिथियों में श्री बाबूलाल शास्त्री (प्रदेश कार्य समिति सदस्य), श्री रवि श्रीवास्तव जी (नगर मंडल अध्यक्ष), और श्री घनश्याम जायसवाल जी (नगर मंडल प्रभारी) शामिल थे।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ताओं, नगर के गणमान्य भाइयों, माताओं एवं बहनों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।

सभा में उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर महारानी अहिल्याबाई होलकर के द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उनके उल्लेखनीय कार्यों और अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने महारानी अहिल्याबाई के न्यायप्रिय शासन, लोक कल्याणकारी कार्यों और धर्म के प्रति उनकी निष्ठा पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने यह संकल्प लिया कि वे महारानी अहिल्याबाई होलकर के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रयास करेंगे। इस श्रद्धांजलि सभा ने सभी को महारानी अहिल्याबाई के त्याग, समर्पण और समाज सेवा की भावना से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!