नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जनपद के अकादमिक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाएंगे संदर्भदाता

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 37,128 views

 

मोहम्मद सुलेमान / सलाहुद्दीन सिद्दीकी
गोंडा !निपुण भारत मिशन के‌ लक्ष्यो की प्राप्ति एवं परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक स्तर को उत्कृष्ट करने के लिए जिले से दो राज्य संदर्भ समूह के सदस्य तथा दो डायट प्रवक्ता ने राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज में पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया है ।ज्ञात हो की महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देशानुसार तथा श्रीमान प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दर्जी कुआं और एवं श्रीमान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोंडाके पत्र के क्रम मेंजनपद से राज्य संदर्भ समूह की सदस्य श्रीमती विनीता कुशवाहा और श्री कमलेश कुमार पांडेय तथा डायट प्रवक्ता श्री संदीप कुमार जायसवाल और श्री गणेश कुमार जी सीमैट प्रयागराज में आयोजित बुनियादी भाषा एवं गणित विषय पर आधारित शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिनांक 1 मई 2025 से 5 मई 2025 तक पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया है उक्त प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात यह चारों संदर्भदाता जिले में ब्लॉक स्तरीय संदर्भ दाताओं को निपुण बनाएंगे जो अपने-अपने ब्लॉकों में जाकर ब्लॉक के समस्त प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ,शिक्षामित्र को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। उक्त प्रशिक्षण के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं को जो की पूर्व से लागू है और वर्तमान में कुछ संशोधित रूप में आई है ,को गति मिलेगा ।कक्षा 1 से 3 तक एनसीईआरटी पर आधारित पाठ पुस्तकों का विकास किया गया हैउन पाठ्य पुस्तकों और कार्य पुस्तिकाओं को विद्यालयों में सहज ढंग से अध्यापक कैसे अपने विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे तथा उनमें क्या शिक्षण सामग्री है, किन-किन विषय वस्तुओं को शामिल किया गया है, उनसे किन कौशलों का विकास होगा आदि पर आगामी प्रशिक्षणों में शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा । प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों की दक्षता में विकास होगा साथ ही साथ बच्चों के सीखने की दर में भी उत्तरोत्तर वृद्धि होगी। पूर्व से ही विद्यालयों में विभिन्न प्रकार की सहायक शिक्षण सामग्री को प्रेषित किया जा चुका है तथा वर्तमान सत्र में भी कुछ नई शिक्षण सामग्रियों को भेजा जाएगा साथ ही साथ अध्यापकों को विषय वस्तु को पढ़ाने की विधा समझने हेतु शिक्षक संदर्शिका का को पिछले सत्र में ही दिया जा चुका है। जिसके माध्यम से दिवसवार , कालांशवार साप्ताहिक एवं वार्षिक योजना पूर्व से निश्चित है। योजना के आधार पर शिक्षकों को कार्य करना है जिससे अपेक्षित अधिगम की संप्राति हो सके। विद्यालय में चित्र चार्ट, कहानी चार्ट, बिग बुक मैथ्स किट, साइंस किट गणित के विभिन्न अवधारणा बोर्ड आदि सहायक सामग्री पूर्व से ही प्रेषित है जिनके प्रयोग से विषय वस्तु को और ही सहज और सरल ढंग से बच्चों के समक्ष रखा जाए और बच्चों में चिंतन के प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया जाए जिससे बच्चे पूर्व अनुभव के आधार पर विषय वस्तु को जोड़ सके और कुछ नया सीख सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!