नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 12,769 views

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा! प्राथमिक विद्यालय चौधकियापुर में पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की अध्यक्षता में विद्यालय के प्रधानाध्यापक नागेंद्र प्रताप यादव के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय की शिक्षिका मीरा शुक्ला, दिव्यानी सोनी तथा छात्र – छात्राओं के साथ जागरूकता रैली चौधकियापुर के अनुसूचित तथा अल्पसंख्यक बस्तियों में घर-घर जाकर अभिभावकों से मुलाकात कर बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अभिभावकों से वार्ता करते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार मिशन कायाकल्प योजना के अंतर्गत विद्यालयों की रंगाई पुताई, सफाई, शौचालय आदि की उत्तम व्यवस्था कर रही है। छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, मध्याह्न भोजन, ड्रेस आदि की भी व्यवस्था की गई है। यही नहीं योग्य शिक्षकों के द्वारा शिक्षण कार्य हो रहा है। अतः आप अपने बच्चों को निकटतम सरकारी विद्यालय में भेजें। रैली के उपरांत विद्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह ने शिक्षकों से नवीन नामांकन पर बल दिया। इस दौरान छात्र – छात्राओं को पाठ्य पुस्तकें भी वितरित की गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!