क्रिसमस के पूर्व संध्या पर बच्चों ने क्रिसमस ट्री सांताक्रुज बना कर निकाला जुलूस
1 min read
493 views
क्रिसमस के पूर्व संध्या पर बच्चों ने क्रिसमस ट्री
व सांताक्रुज बना कर निकाला जुलूस
मोहम्मद सुलेमान
मोतीगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के कंपोजिट विद्यालय सोनबरसा में क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर बच्चों ने सांताक्रुज और क्रिसमस ट्री के माडल व पोस्टर आदि बनाकर क्रिसमस को सेलिब्रेट किया। काजल पासवान नाम की लड़की को बच्चों ने क्रिसमस ट्री के रूप में व अमन कुमार नाम के लड़के को सांताक्रुज का रूप दिया। सांताक्रुज ने सभी बच्चों को उपहार स्वरूप टॉफी, बिस्किट, खिलौना, गुब्बारा, मोटर कार आदि दे कर किया व वितरित किया।
सभी बच्चे व शिक्षक सांताक्रुज व क्रिसमस ट्री के पीछे चलते हुए, सांताक्रुज आया है, ढेर सारे उपहार लाया है। अच्छी बात बतलाता है सुंदर उपहार देता है। आदि गीत गाते हुए जुलूस के रुप में नवडिहवा चौराहे गये। बच्चों के जुलूस को देखने के ग्रामीणों की भीड़ देखने को मिली। अभिभावक बहुत प्रभावित नजर आए। इस अवसर पर क्रिसमस ट्री व सांताक्रुज का रोल निभा रहे बच्चे काजल पासवान व अमन कुमार को स्कूल स्टाफ की तरफ से 50, 50 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। दिनेश कुमार, सनी देओल, सोनी, अमर, काजल, अमन, संतोष, खुशनाज, मुनिया तिवारी, महिमा, अंतिमा, मनीषा ,सूरज, अनामिका, अखिलेश, अंसिका, सुंदरी, रेशमा, संगीता, साबीरा, अनामिका, अजय कुमार, कोमल यादव, किरण, मनीषा, पूनम, रिया शर्मा, माधुरी, करिश्मा यादव, साधना, प्रियांशु, लक्ष्मी रमण त्रिपाठी, खुशी, सितारा, आदित्य, अजीत कुमार आदि बच्चों का कार्य प्रशंसनीय रहे।
इस अवसर पर बलजीत सिंह कनौजिया, राम अनुज, शताब्दी वर्मा, सुरेश कुमार, अमर ज्योति, चित्रावती मौर्य, पूनम यादव, रविंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
