नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

करोड़ों की लागत से जगमग होगा छपिया मंदिर

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 15,806 views

 

अशफाक आलम
गौरा चौकी गोंडा

प्रभु श्री घनश्याम महाराज
की जन्मस्थली छपिया धाम की पौराणिकता के अनुरूप भव्यगेट निर्माण का भूमि पूजन गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराकर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया।

सोमवार को भगवान घनश्याम महाराज की जन्मस्थली स्वामी नारायण छपिया मंदिर में भव्य गेट सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम समाप्त हुआ l भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद अब निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू की गई l 22 करोड़ की लागत से बनने वाले गेट तथा अन्य विकास कार्यों के पूर्ण होने पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को भरपूर सुविधा मिलेगी l भगवान घनश्याम महाराज की जन्मस्थली स्वामीनारायण छपिया धाम का क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान है यहां देश एवं विदेशों से श्रद्धालु आते हैं और भगवान के दर्शन करते हैं l

इस अवसर पर छपिया महंत, स्वामी देव प्रकाश , महंत विष्णु स्वामी , ब्लॉक प्रमुख परशुराम , ऋषि पाण्डेय , जितेन्द्र नाथ पाण्डेय , सुनील वर्मा प्रधान, राधिका पाण्डेय , जक्शन तिवारी, मण्डल अध्यक्ष राम चन्दर वर्मा , पिंकु सिंह , बाबू लाल वर्मा, विनय वर्मा , अनिल जायसवाल , विजय वर्मा , आफ़तफ़ सहित सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!