भाजपा सरकार से आठ सवाल के क्रम में पूर्व मंत्री माननीय नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने जिला कांग्रेस कार्यालय गोंडा में प्रेस वार्ता आयोजित की गई कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला अध्यक्ष राम प्रताप सिंह रहे।
1 min read
34,510 views
उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय राय जी के निर्देश पर प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर भाजपा सरकार से आठ सवाल के क्रम में पूर्व मंत्री माननीय नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने जिला कांग्रेस कार्यालय गोंडा में प्रेस वार्ता आयोजित की गई कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला अध्यक्ष राम प्रताप सिंह रहे।
प्रेस वार्ता संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री माननीय नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने प्रदेश सरकार से आठ सवालो पर जबाव देने को कहा जिसमें मुख्य रूप से योगी जी क्यों है प्रदेश के युवाओं का भविष्य अंधकार में ,मुख्यमंत्री जी यह बताएं कि उनके राज में किसान मजदूर क्यों बदहाल है, भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का दावा करने वाले योगी जी बताए उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार युक्त कैसे हो गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से पूरे प्रदेश की तरफ से सवाल है क्यों उस प्रदेश में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का राज्य प्रायोजित अभियान चल रहा है, जीरो टालरेंस की बात करने वाले योगी जी को यह बताना होगा कि कैसे यह प्रदेश अपराध प्रदेश में तब्दील हो गया, योगी जी यह भी बताना होगा कि उनकी सरकार संविधान और आरक्षण विरोधी क्यों है ,मुख्यमंत्री जी से सवाल है कि प्रदेश की स्वास्थ सेवाएं इतनी बेहाल क्यों हैं ,प्रदेश की अर्थव्यवस्था इतनी बदहाल क्यों है
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम प्रताप सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिद्दीकी जी का जिले और प्रदेश के सभी नेताओं का और उपस्थित मीडिया कर्मियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।
प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरेशी पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र, शिव कुमार दुबे, पूर्व प्राचार्य बृजेश द्विवेदी, पूर्व प्रत्याशी अरशद खान लोदी,रमा कश्यप, सुभाष पांडे, सगीर खान, प्रद्युम्न शुक्ला, रफी रैनी, अरविंद शुक्ला, अविनाश मिश्रा, विनय त्रिपाठी, चांद खान, अब्दुल सईद, महबूब अहमद एडवोकेट, जमील अहमद, इरशाद खान, वसीम सिद्दीकी, अजय रस्तोगी, बेबी मिश्रा, शादाब खान एडवोकेट, शाहिदा अंजुम, निशा खातून, दद्दन पाण्डेय, के टी तिवारी, अनीस नाना, हरीराम वर्मा, जानकी देवी सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे
