नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी को करूंगा मजबूत: रामप्रताप कांग्रेस के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का हो रहा है स्वागत व सम्मान

1 min read

 169,082 views

गोंडा —
पूर्व विधायक व कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राम प्रताप सिंह के स्वागत का दौर अभी जारी है। कांग्रेस से जुड़े लोग लगातार उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। बुधवार को बभनजोत उनके आवास पर विकासखंड झंझरी के माँदे के रहने वाले प्रधान प्रतिनिधि दद्दन लंबरदार समर्थकों के साथ पहुंचकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक की क्षमता को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने उनको जिले की कमान सौंपी है। जिस पर वो खरा उतरेंगे और पार्टी को बुलंदियों पर पहुंचाएंगे। उनको कमान मिलाने पर जिले के कांग्रेसियों में काफी खुशी है लोगों को एक नई ऊर्जा मिली है। पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दुगने जोश के साथ कांग्रेस को मजबूत करेंगे। स्वागत से अभिभूत पूर्व विधायक ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने उनको जिम्मेदारी दी है उसको वह हर हाल में पूरा करेंगे। पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ वह कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगे। आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूत आधार के साथ वापसी करेगी। कांग्रेसी नेता शिवकुमार दुबे ने कहा कि कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखा जा रहा है नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को लेकर पार्टी के साथ-साथ कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित हैं। वही दूसरी तरफ कांग्रेस के नवनीत शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कांग्रेस की मजबूती पर चर्चा किया।

1 thought on “कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी को करूंगा मजबूत: रामप्रताप कांग्रेस के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का हो रहा है स्वागत व सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!