नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बी एस मेमोरियल वैदिक विद्यापीठ का मना रंगारंग वार्षिकोत्सव

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 23,246 views

 

सुलेमान/प्रदीप कुमार गुप्ता

छपिया गोण्डा :-बी एस मेमोरियल वैदिक विद्या पीठ मसकनवा का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंधक मनमीत सिंह, प्रशासक डाली भाटिया और अस्मित सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना, गणेश वंदना और स्वागत गीत से किया गया। आराध्या, हेमंत, सिफा, मानवी, शिवांश,उज्जवल, नूर फातिमा,गोविन्द ने लोक नृत्य, फागुनी गीत, पावस गीत, भाव, विदाई गीत, समाज पर सोशल मीडिया का प्रभाव, पर्यावरण संरक्षण,फैशन सो ,प्रदूषण नियंत्रण, जल संरक्षण, समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए नाटक, प्रहसन, शिक्षा के प्रति महिलाओं को जागरूक करना, नृत्य सहित अनेक शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। प्रबंधक मनमीत सिंह ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों को अपने प्रदर्शन को दिखाने का मौका मिलता है। प्रधानाचार्य अरूण पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त किया।राकेश वर्मा ,अरूण कुमार पांडेय,अम्बुज तिवारी, अस्मित सिंह ,भाटिया, रिजक, संचालक किरन गुप्ता, नीलम गुप्ता,संजय तिवारी रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!