नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का किया गया आयोजन

1 min read

 23,076 views

 

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज ब्लॉक संसाधन केंद्र झंझरी पर “हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोंडा अतुल कुमार तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। कर्मानुसार खंड शिक्षा अधिकारी झंझरी ने अतिथियों का स्वागत किया, जिसके फौरन बात बच्चियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात बाल विकास परियोजना अधिकारी, arp संजीव कुमार मिश्र राहुल देव वर्मा मोहम्मद अनीस अशोक सिंह ने कार्यक्रम से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। इसके अतिरिक्त विकास खंड में निहित ग्यारह आंगनवाड़ी केंद्रों से 33 बच्चों व ग्यारह न्याय पंचायतों से कक्षा 01 व 02 के 22 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। समापन अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों में समन्वय स्थापित करना, 03 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों को आंगनवाड़ी व परिषदीय विद्यालयों में दाखला दिलाना है। जब तक हम समाज और अभिभावकों से जुड़ाव नहीं बनाए गे तब तक विभाग और सरकार की मंशा को अमली जामा नहीं पहनाया जा सकता। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कहा कि 03 से 06 वर्ष आयु के बच्चों में कोई भी ऐसा बच्चा न हो जो पूर्व प्राथमिक शिक्षा से वंचित हो, अगर प्राथमिक शिक्षा एक भवन की दीवार है तो आंगनवाड़ी उस भवन की नींव है।
इसके अतिरिक्त खंड शिक्षा अधिकारी झंझरी द्वारा परिषदीय विद्यालयों में कराए जा रहे विज्ञान प्रयोग के अंतर्गत दिनांक 27.02.2025 को समस्त उच्च प्राथमिक विद्यालयों से सर्वोत्तम अंक प्राप्त बच्चों की एक परीक्षा brc पर आयोजित की गई थी जिसमें 10 बच्चों को आज उपरोक्त कार्यक्रम के पश्चात प्रथम द्वितीय तृतीय और समस्त बच्चों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र तथा विज्ञान शिक्षकों में से 11 शिक्षकों को प्रथम द्वितीय तृतीय और समस्त विज्ञान शिक्षकों को सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक/ प्राचार्य डायट द्वारा सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी झंझरी डॉ समय प्रकाश पाठक ने समस्त अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन सैय्यद मो0 इरफान मोईन ने किया।
इस अवसर पर राजेंद्र प्रकाश तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, अफसर हसन, मनीष शुक्ला, कमलेश कुमार पाण्डेय, विनीता कुशवाहा, वंदना मिश्रा, अर्जुन पाण्डेय, शिव मूर्ति पाण्डेय, रुबीना अंसारी, इरशाद अली, अवधेश मिश्र, गिरिजेश दत्त त्रिपाठी, अतिक्रहमान, रीति तिवारी, राहुल देव वर्मा, मोहम्मद अनीस, अशोक पाण्डेय, विनीता किशोर, राम प्रताप वर्मा, शबाना मसूद, विजय शंकर श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव, उमा शुक्ला, प्रतिमा मिश्रा, अंजलि चौरसिया,शशांक शुक्ला, दीपक चौधरी, बिंदी, रीना मिश्रा, उमा सिंह, काजमी फ़हमीदा सहित समस्त संगठनों के पदाधिकारीगण, समस्त परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/ नोडल शिक्षक, को लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकत्री व सहायिका, अनेकों अभिभावकों सहित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बच्चियां व उच्च प्राथमिक विद्यालय दर्जीकुआं के बच्चे उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!