ओम साईं इंटरनेशनल में धूमधाम से मनाया गया वर्षिकोत्सव
1 min read
877 views
तरबगंज
तरबगंज नगर पंचायत के रघुनाथपुर में स्थित ओम साईं इंटरनेशनल एवं बचपन प्ले स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक प्रेमनारायन पांडेय व विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। विद्यालय के संस्थापक बृजेश कुमार पान्डेय ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर व माल्यार्पण कर स्वागतकिया। लोगों को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि गोण्डा जिले की न्यून शैक्षणिक स्तर को बेहतरीन करने में निजी विद्यालयों का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने छात्र- छात्राओं को मेहनत कर अपना मुकाम बनाने की सीख दी।कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रछात्राओं ने सांस्कृतिक व प्रेरक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस मौके पर व्यवस्थापक उमेश पांडेय, विद्यालय के प्रधानाध्यापिका इस्मा रिजवी, सरिता पाठक, पीके शुक्ल, अखिलेश पाठक, अम्बालिका सिंह आदि उपस्थित रहे।
