राष्ट्रीय कृम दिवस पर छात्र-छात्राओं को खिलाई गई एलबैंड़ाजोल दवा
1 min read
2,692 views
मोहम्मद सुलेमान
गोंडा ! महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में राष्ट्रीय कृमि दिवस पर छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा एल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य 1 से 19 वर्ष की आयु के बच्चों और किशोरों में आंतों के कृमि संक्रमण के बोझ को कम करना है।कृमि संक्रमण से पोषण की स्थिति ख़राब होती है और बच्चों के शारीरिक और संज्ञानात्मक विकास पर असर पड़ता है, जिससे विकास अवरुद्ध हो जाता है, पोषण खराब होता है और खून की कमी होती है। गंभीर कृमि संक्रमण वाले बच्चे अक्सर थकान और बीमारी से पीड़ित होते हैं, जिसके परिणामस्वरूप स्कूल में उनकी उपस्थिति कम होती है और एकाग्रता का स्तर कम होता है।
डॉ शशि रत्ना ने कहा कि एल्बेंडाजोल दवा अनिवार्य रूप से बच्चों को दी जानी है। पेट में होने वाले कीड़े या कृमि से बच्चे के शरीर में खुराक नहीं लगती और बच्चों का शारीरिक व मानसिक रूप से विकास सही से नहीं हो पाता और वह कमजोर होने लगता है। बच्चे के शरीर को विभिन्न प्रकार की बीमारियां होने लगती है।
इस अवसर पर स्वास्थ विभाग से फार्मासिस्ट अंकुर, अतुल तथा एएनएम पुष्पा कुमारी के साथ-साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
