नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का जनपदीय निर्वाचन सर्वसम्मत से हुआ संपन्न

1 min read

 4,485 views

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा ! उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद गोंडा के जिला संगठन का वार्षिक चुनाव शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज गोंडा में संगठन के जिला एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह की अध्यक्षता तथा चुनाव अधिकारी राम अनुज तिवारी मंडलीय अध्यक्ष अयोध्या मंडल की देखरेख में संपन्न हुआ।
चुनाव में सर्वसम्मति से राधा मोहन पांडेय को जिला अध्यक्ष, बृजेंद्र प्रताप सिंह को जिला मंत्री,
तथा जिला उपाध्यक्ष पद अर्जुन प्रताप सिंह भवानी शंकर मिश्र राजेश कुमार सिंह, विष्णुजीत सिंह, अनिल कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री पद पर डॉ. पवन प्रताप सिंह, दिलीप कुमार सिंह, प्रियशंकर मिश्रा, घनश्याम ओझा, श्रीमती सुनीता रानी तथा जिला कोषाध्यक्ष पद पर बंशीधर तिवारी तथा राधेश्वर तिवारी को जिला आय-व्यय निरीक्षक चुना गया। इसी प्रकार प्रान्तीय प्रतिनिधि पद पर रोशन लाल एवं अन्य, जिला कार्यकारिणी सदस्य पद पर संदीप कुमार, परशुराम तिवारी, ओमप्रकाश मिश्रा, डॉ. पदम नाथ पांडेय, रघुनाथ द्विवेदी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने ने चयनित पदाधिकारियों से आवाह्न किया कि वे शिक्षक हितों के लिए कार्य करें। उन्होंने सभी शिक्षको एवं चयनित पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि इस काल में संगठन का महत्व अत्यधिक महत्वपूर्ण हो गया है। संगठन लगातार शिक्षक हितों के लिए संघर्षील है।संगठन के माध्यम से ही सभी शिक्षकों को सुरक्षा एवं पुरानी पेंशन की प्राप्ति संभव हो पाएगी। सभी पदाधिकारी संगठन में सेवा भाव की भावना से कार्य करें।निर्वाचन अधिकारी राम अनुज तिवारी ने कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं पदाधिकारियों को एकता की शक्ति के विषय में बताते हुए शिक्षको की एकता पर बल दिया। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राधा मोहन पांडेय ने कहा कि संगठन शिक्षकों की मांगों को लेकर सरकार के समक्ष रखता रहेगा और शिक्षकों का किसी भी प्रकार का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नवनिर्वाचित जिला मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन शिक्षक हितों के लिए सदैव कार्य करेगा। शिक्षकों की समस्याओं का समाधान हर स्तर पर करने के लिए संगठन प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि एकता में ही शक्ति है। संगठन की शक्ति को मजबूत बनाकर रखना ही आज की महती आवश्यकता है। जनपद के शिक्षकों ने जिस विश्वास के साथ मुझे दायित्व सौपा है उसका निर्वहन करने में मैं पूरी क्षमता और निष्ठा के साथ योगदान करूंगा। चुनाव संपन्न कराने में मजहरुल हक अंसारी, सदस्य राज्य कार्यकारिणी अमित यादव का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में संगठन के जिला संरक्षक बृजेश कुमार द्विवेदी, प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, जिला मंत्री सहदेव सिंह, अवध शरण मिश्र, शिवेंद्र प्रताप सिंह, गिरजा मिश्रा, प्रतिभा त्रिपाठी, राजाराम, गौरव कुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार त्रिपाठी, अरुण कुमार सिंह, पुनीत कुमार श्रीवास्तव, मनमोहन सिंह, संजय बाबू गौतम, अजय कुमार श्रीवास्तव, कौशलेंद्र सिंह, परशुराम तिवारी, अनूप शुक्ला, धर्मेश चंद्र मिश्र, दिलीप कुमार पांडे, राकेश प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, राकेश कुमार शुक्ला, प्रेम नारायण सिंह, मनमोहन सिंह, प्रेम नारायण मिश्रा, रफीउल्लाह, रूपेश कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश मिश्रा, रमेश कुमार मिश्रा, सुधांशु गुप्ता, ऋतुराज मौर्य रमेश चंद्र सिंह, पारस नाथ पांडे आदि के साथ जनपद की समस्त शाखा से आए हुए शिक्षक प्रतिनिधियों, शाखा अध्यक्ष एवं शाखा मंत्रियों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!