नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सीएससी बभनजोत पर लगा कैम्प 137 मरीजों का हुआ नेत्र परीक्षण

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 5,551 views

 

अशफाक आलम
गौरा चौकी गोंडा • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत में निशुल्क नेत्र परीक्षण व मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 137 मरीजों का नेत्र परीक्षण कर उनको दवा तथा 38 मोतियाबिंद रोगियों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित कर अयोध्या आई हॉस्पिटल निशुल्क ऑपरेशन के लिए भेजा गया |

सोमवार को बभनजोत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निशुल्क आंख परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया जिसमें कई मरीजों का नेत्र परीक्षण के उपरांत मोतियाबिंद की शिकायत पर उनको अयोध्या आई हॉस्पिटल ऑपरेशन के लिए भेजा गया | सी एच सी पर तैनात नेत्र परीक्षण डॉक्टर आशीष कुमार ने बताया कि मणि मंदिर सेवा न्यास समिति रामघाट द्वारा 15, 15 दिनों पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वभनजोत पर निशुल्क कैंप लगाकर मरीजो का नेत्र परीक्षण किया जाता है और मोतियाबिंद से संबंधित मरीजों के इलाज एवं आपरेशन के लिए अयोध्या आई हॉस्पिटल तुलसी बाड़ी परिक्रमा मार्ग पर भेजा जाता है लेकिन पिछले दिनों कुंभ स्नान के कारण अयोध्या में जमा भीड़ के नाते कैंप नहीं लग पाया था l उन्होंने आगे बताया कि जिन मरीजों को आज भर्ती किया गया उनका कल अयोध्या में ऑपरेशन होगा और परसों उनकी वापसी होगी । आना-जाना रहना खाना सब कुछ निशुल्क रहेगा ।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!