भारतीय जनता पार्टी के मनकापुर मंडल के पूर्व महामंत्री एवं पत्रकार यज्ञ नारायण त्रिपाठी बंद हुई पैसेंजर ट्रेन को चलवाने की मांग की
1 min read
4,083 views
मोहम्मद सुलेमान
गोंडा। गोरखपुर से गोंडा तथा गोंडा से गोरखपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को रेल विभाग द्वारा बंद कर दिया गया जिससे चलवाने की मांग भारतीय जनता पार्टी के मनकापुर मंडल के पूर्व महामंत्री एवं पत्रकार यज्ञ नारायण त्रिपाठी ने रेल विभाग से मांग की है
बताते चलें गोरखपुर से गोंडा और गोंडा से गोरखपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन चलाई जा रही थी जिससे छोटे-छोटे स्टेशनों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होती थी दो ट्रेन गोरखपुर से गोंडा के बीच चलती थी और दो ट्रेन गोंडा से गोरखपुर के बीच चलती थी गोंडा और गोरखपुर के बीच पड़ने वाले छोटे स्टेशनों पर यात्रा करने वाले यात्री को काफी सुविधा होती थी लेकिन रेलवे द्वारा महीनो पहले उक्त ट्रेनों को बंद कर दिया गया जिससे छोटे छोटे स्टेशनों से यात्रा करने वाले गरीब यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है मोतीगंज से गोंडा जाने के लिए ₹10 का टिकट लगता है वहीं अगर प्राइवेट वाहनों से गोंडा की यात्रा की जाए तो ₹50 लगता है मनकापुर के लिए रेलवे से यात्रा करने के लिए ₹10 का टिकट लगता था लेकिन अगर टेंपो या बस यात्रा की जाए तो ₹40 लगते हैं अधिक प्राइवेट वाहनों पर अधिक किराया लगने से रेल यात्रा करने वाले यात्री काफी परेशान है इसी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के मनकापुर के पूर्व महामंत्री एवं पत्रकार यज्ञ नारायण त्रिपाठी ने रेल मंत्री सहित रेलवे विभाग के उच्च अधिकारियों से युक्त बंद हुई पैसेंजर ट्रेनों को पुनः चलवानै की मांग की है।
बुक पैसेंजर ट्रेन चल जाने से गरीब लोगों को ट्रेन से यात्रा करने में काफी सुविधा होगी और उनके पैसे की बचत भी होगी वही बाजार के व्यापारियों ने भी पैसेंजर ट्रेन को पुनः चलाये जाने की मांग की है।
