घर से बाजार के लिए निकल 45 वर्षीय व्यक्ति हुआ लापता परिजनों ने गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज
1 min read
3,255 views
सुरेश कुमार तिवारी
गोंडा ।।घर से बाजार के लिए निकल 45 वर्षीय व्यक्ति हुआ लापता परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदा की रिपोर्ट
मोतीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरव कानूनगो के मजरा दुल्हापुर निवासी शोभाराम अपने घर से 1 फरवरी को घर से मोतीगंज बाजार सामान लेने के लिए निकला था जो घर वापस नहीं पहुंचा परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं भी कोई अता-पता नहीं चला थक हार के परिजन के दयाराम पुत्र सीताराम ने मोतीगंज थाने पर 4 फरवरी को प्रार्थना पत्र दिया जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली और खोजबीन शुरू कर दी है इस बारे में थाना अध्यक्ष मोतीगंज अनीता यादव ने बताया की 1 तारीख को उक्त व्यक्ति घर से सामान लेने के लिए बाजार गया हुआ था लेकिन वापस नहीं आया इस संबंध में परिवार के लोगों ने थाने पर प्रार्थना पर दिया है प्रार्थना पत्र के आधार पर गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है जांच पड़ताल की जा रही है
