हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बसंत पंचमी का पर्व
1 min read
2,942 views
मोहम्मद सुलेमान
गोंडा । महाराजा देवी बख़्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में हर्षोल्लास के साथ बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में स्थापित मां सरस्वती मंदिर में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं के साथ हवन पूजन किया । इस दौरान दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ भी किया गया।तदउपरांत प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला एंव मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि हमारे धर्म में बसंत पंचमी के पर्व का बहुत महत्व है इस दिन वाणी और विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। बसंत को ऋतुओं का राजा भी कहा जाता है क्योंकि इस समय चारों तरफ हरियाली और पुष्प ही दिखाई पड़ते हैं। इस अवसर पर हमें संकल्प लेना होगा कि हमारे मन, कर्म वचन और वाणी से कोई अप्रिय बात न निकले और लक्ष्य लेकर हम कठिन परिश्रम कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें माता-पिता और गुरु का सम्मान करें। इस अवसर पर बृजेंद्र प्रताप सिंह, आनंद कुमार पांडेय , राकेश कुमार शुक्ला , मनीष कुमार सिंह,सतीश कुमार, रघुनाथ द्विवेदी, अशोक कुमार, अमित वर्मा, विशाल वर्मा, मोहम्मद यूनुस, संजीव सिंह, सुरेंद्र कुमार यादव, देवेंद्र कुमार यादव, रामेश्वर प्रताप सिंह, कुंवर भगवती सिंह, सुरेंद्र यादव, राजेश वर्मा आदि के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।इस दौरान विद्यालय प्रांगण में जनपद के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाराजा देवी बख़्श सिंह की प्रतिमा स्थापना हेतु भूमि पूजन भी किया गया।
