नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोण्डा के वजीरगंज प्रधान गणतंत्र दिवस परेड़ में होंगे शामिल

1 min read

 5,948 views

गोण्डा ( युगनव टाइम्स ) यूपी के गांव-देहात की ये बदलती तस्वीर है ! यूपी के पिछड़े जनपदों में शुमार गोण्डा के एक गांव की तस्वीर बदलकर रख देने वाले ग्राम प्रधान सुशील जायसवाल की मिसाल बन चुके हैं। ग्राम प्रधान सुशील कुमार जायसवाल इस बार नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर इंडियागेट के सामने प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली गणतंत्र दिवस परेड में मेहमान होंगे। यूं तो देश में हजारों ग्राम प्रधान हैं लेकिन उन्हें भारत सरकार ने उनकी कर्मयोगी छवि, दायित्व बोध और कर्तव्यनिष्ठा के कारण इस योग्य चुना है। देश इस बार २६ जनवरी को अपना ७६वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस अवसर पर भारत की राजधानी नई दिल्ली में हर वर्ष परेड के आयोजन की परंपरा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोई न कोई विदेशी राष्ट्राध्यक्ष के साथ अनेक देशों के प्रतिनिधि भी बदलते भारत की बदलती तस्वीर देखने को उपस्थित रहते हैं। इस बार भी समारोह में विदेशी राष्ट्राध्यक्ष की मुख्य अतिथि के रूप में मौजूदगी के साथ-साथ देश भर से तमाम ऐसे लोगों भी आमंत्रित हैं। जिन्होंने अपने गांव और समाज में बेहतरीन कार्य किया है। ऐसे ही बेहतरीन काम के चलते गोण्डा के वजीरगंज ब्लॉक के वजीरगंज गांव की ग्रेजुएट शिक्षित प्रधान सुशील कुमार जायसवाल को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने अपने गांव के विकास के लिये उल्लेखनीय कार्य किए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी लाल जी दूबे ने बताया कि वजीरगंज गांव में कराए गए तमाम विकास कार्यों के सही क्रियान्वयन और गुणवत्तापूर्वक कार्यों की बदौलत आगामी २६ जनवरी को सुशील कुमार जायसवाल को परेड में मेहमान के तौर पर आमंत्रित किया गया है। अपने गांव को मॉडल गांव बनाने को लेकर वे चर्चा में हैं। अपने आदर्श गांव में आधुनिक पंचायत भवन, बेहतरीन तालाब और प्राइमरी विद्यालय का वे आधुनिक कायाकल्प करा चुके हैं। सुशील कुमार जायसवाल ने अपने गांव में कराए गए विकास कार्यक्रम को लेकर दो बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित भी किये जा चुके हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!