नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

युवा और विद्यार्थी ही देश के हैं भविष्य- डॉ रामचन्द्र

1 min read

 3,823 views

 

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा ! शासन की मंशा एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंतर्गत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में पाठ्य सहगामी क्रियाओं की आवश्यकता को इस उद्देश्य से महत्व प्रदान करते हुए कि स्वस्थ तन में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है को दृष्टिगत कर दिनांक 18.01.2025( शनिवार) को पीएम श्री फ अअ राजकीय इंटर कॉलेज- गोंडा के क्रीड़ा स्थल [ अदम गोंडवी मैदान]( देवी पाटन मंडल- उत्तर प्रदेश) में कमला स्पोर्ट्स एकैदमी – गोंडा द्वारा जनपद के युवा और विद्यार्थियों को जिनका चयन सेना, बीपीओ(एस आई), एस एस सी ( जीडी), यूपीपी( कानेस्टिबिल), उपनिरीक्षक में शारीरिक प्रतियोगिता/ परीक्षण/ परीक्षा में इस क्रीड़ा मैदान में अभ्यास करने वाले एवं इसके फलस्वरूप चयनित होने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा राम चन्द्र, जिला विद्यालय निरीक्षक- गोंडा तथा विशिष्ट अतिथि श्री अशोक सोनकर, उप क्रीड़ा अधिकारी- गोंडा, श्री शैलेश कुमार पटेल प्रधानाचार्य, पीएम श्री फ अअ राजकीय इंटर कॉलेज- गोंडा अविनाश कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य, अभिनव विद्यालय कंसापुर- गोंडा अरुण कुमार तिवारी, प्रधानाध्यापक- राजकीय हाई स्कूल- मुंडेरवामाफी- गोंडा के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को पुष्पगुच्छ, बैज अलंकरण तथा स्मृति चिन्ह प्रदान करने एवं सूक्ष्म जलपान से हुआ।
इस कार्यक्रम में अपना आशीर्वचन प्रदान करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक- गोंडा महोदय द्वारा चयनित प्रतिभागियों एवं उनके कोच को बधाई प्रदान करते हुए उनसे अपील किया गया कि भविष्य में इसी तरह से भविष्य में आने वाले प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
5- इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों द्वारा भी अपना आशीर्वचन प्रदान किया गया एवं चयनित प्रतिभागियों को बधाई प्रदान किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन ऋषि कुमार शुक्ल, सहायक अध्यापक, पीएम श्री फ अअ राजकीय इंटर कॉलेज- गोंडा श्री दीपक ( कोच) , सुश्री शाहीन ( कोच) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर हिमांशु यादव, राज वर्धन श्रीवास्तव पूर्व सहायक अध्यापक/ अतिथि शिक्षक फ अअ राजकीय इंटर कॉलेज- गोंडा, विवेक आदि उपस्थित रहे।
इस तरह से यह कार्यक्रम अपने उद्देश्य में पूर्णतः सफल रहा जिसमें उपरोक्त सभी सहित सभी उपस्थित लोगों का सक्रिय सहयोग उल्लेखनीय एवं प्रशंसनीय रहा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!