नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मछली पकड़ने गए युवक की पैर फिसलने से डूबकर मौत, घर में मचा कोहराम

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,233 views

 

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा ! खोड़ारे थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा तिलखोरिया निवासी 40 वर्षीय युवक की मछली पकड़ते समय पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गई l सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l

ग्राम सभा तिलखारिया निवासी बाबू रजा पुत्र मोहम्मद इस्माइल शनिवार अपने एक साथी के साथ मछली पकड़ने के लिए अपने गांव से थोड़ी दूर पर स्थित बलुआ तालाब में गया था l उसके साथी मोहम्मद जलील ने बताया कि दोपहर 12:00 बजे मछली पकड़ते समय बापू राजा का पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूबकर गहरे पानी के अंदर चला गया l उसके हूं हल्ला मचाने के बाद आसपास के गांव वालों की भीड़ जमा होने लगी l काफी देर तक लास पानी के अंदर डूबी रही l गांव के कुछ लड़कों ने ढूंढने का प्रयास किया परंतु लाश का पता नहीं निकाल पाए l बाद में कोलहई गरीब गांव के ही दो गोताखोरों द्वारा पानी के अंदर डूबी लाश को खोज कर बाहर निकाला गया l डूबने की खबर जैसे घरवालों को मिली घर वाले रोते रोते घटनास्थल तक पहुंच गए l मृतक का शव बाद में तालाब से घर ले गए जहां पर घर वालों का रो रो के बुरा हाल हो गया l परिवार के सामने अब रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है l मृतक अपने पीछे पांच बच्चों को अनाथ छोड़ गया जिसमें पुत्र मोहम्मद साबिर उम्र 18 वर्ष, पुत्री साबिरा उम्र 16 वर्ष, साजिदा उम्र 14 वर्ष , सायरा उम्र 12 वर्ष, सानिया उम्र 10 वर्ष की हैं l परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है l

इस संबंध में जब थाना इंचार्ज प्रबोध कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है l


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!