ऑपरेशन “साइबर कवच” के दृष्टिगत जनपदीय साइबर सेल द्वारा पीड़ितों की फ्राॅड गयी 60,900/- रुपये कराए गए वापस पैसे वापस मिलने पर पीड़ितों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, पीड़ितों ने गोण्डा पुलिस को किया धन्यवाद
1 min read
7,010 views
जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया गोंडा ! जनपद गोण्डा में साइबर फ्रॉड अपराध की रोकथाम के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के मार्गदर्शन में जनपदीय साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ितों के फ्रॉड गयी धनराशि को सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए धनराशि रु० 60,900/- (साठ हजार नौ सौ) पीड़ितों के खाते में वापस करायी गयी।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
आवेदक सुहेल अहमद नि० सिसवरिया थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा, जहीर अहमद नि० थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा द्वारा फ्राड काॅल पर विश्वास करके रूपए ट्रांसफर कर दिए गए थे। साइबर फ्राॅड ठगी के उपरान्त आवेदकों द्वारा इसकी शिकायत जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक गोण्डा के समक्ष की गयी थी। जिस पर साइबर सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए पीड़ितों के 60,900/- रु० की धनराशि वापस करायी गयी। पीड़ितों द्वारा अपने रुपये वापस पाकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय व साइबर सेल टीम को धन्यवाद दिया गया।
नोट- साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना अंकित कराये, सूचना विलम्ब से देने पर साइबर अपराधियों द्वारा धन निकाल लिया जाता है। धन निकलने के उपरान्त पैसे वापस होने की सम्भावना बहुत कम होती है। लोगो को साइबर ठगों से सावधान रहने की जरुरत है। किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओ०टी०पी०, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें। फ्रॉड ट्रांजेक्सन होने पर तत्काल अपने बैंक एवं थाना पर गठित साइबर सेल को सूचना दें एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएँ।
