नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

फिरोजाबाद के सहायक श्रमायुक्त को निलम्बित करने एवं सीटू नेताओं पर दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग को लेकर सीटू का ज्ञापन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 5,815 views

 

मोहम्मद सुलेमान / प्रदीप गुप्ता
गोण्डा:-सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) गोण्डा के पदाधिकारियों ने उप श्रमायुक्त अनुभव वर्मा देवीपाटन मंडल गोण्डा के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, श्रम मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार तथा प्रमुख सचिव श्रम उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को संबोधित ज्ञापन सौंपा। सीटू प्रदेश उपाध्यक्ष कॉमरेड कौशलेंद्र पांडेय ने कहा कि फिरोजाबाद सहायक श्रमायुक्त यशवन्त कुमार तथा कांच चूड़ी उद्योग के मालिक लोग सांठ गांठ करके कोई भी श्रम कानूनों को लागू नहीं करने दे रहे हैं जब फिरोजाबाद श्रम बन्धु की बैठक में सीटू नेता भूरी सिंह यादव तथा नवल सिंह ने न्यूनतम वेतन, काम के घंटे सहित अन्य श्रम कानूनों को लागू कराने की बात कही तो उन्हें गिरफ्तार कर उन पर फर्जी एफआईआर दर्ज कराया गया। सीटू अपने मांग पत्र में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, श्रम मंत्री उत्तर प्रदेश व प्रमुख सचिव श्रम को ज्ञापन में मांग किया है कि फिरोजाबाद कांच चूड़ी उद्योग में न्यूनतम वेतन सहित सभी श्रम कानूनों को लागू किया जाय, मजदूर नेता भूरी सिंह यादव को तत्काल रिहा किया जाय, न्यूनतम वेतन में अक्टूबर 2024 से बढ़ी महंगाई दर को भुगतान कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के बजाय सहायक श्रमायुक्त यशवन्त कुमार द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर को तत्काल रद्द किया जाय, सहायक श्रमायुक्त फिरोजाबाद यशवन्त कुमार को तत्काल निलम्बित कर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाय और दोषी पाये जाने पर दंडात्मक कार्यवाही किया जाय।
ज्ञापन देते समय रविन्द्र सिंह, संतोष कुमार शुक्ला, विनीत तिवारी, आनन्द सिंह, कुलदीप ओझा , राहुल मिश्रा, अमरेश गुप्ता तथा किसान सभा संयोजक अमित शुक्ला आदि शामिल रहे।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!