नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर घायल

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,220 views

 

शमसुद्दीन सिद्दीकी
झिलाही बाजार,गोण्डा। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत गोंडा- लखनऊ हाईवे स्थित एक गांव के पास शनिवार की शाम को डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली व कस्बा कर्नलगंज क्षेत्र के मोहल्ला नई बाज़ार निवासी मो० तौहीद उर्फ़ साहिल पुत्र मो० जुनैद आयु 17 वर्ष, वहीं साफहद पुत्र मो० खालिक आयु 20 वर्ष किसी कार्यवश बाईक से जा रहे थे,तभी गोंडा-लखनऊ हाइवे स्थित कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के भुलियापुर मोड़ के पास शुक्रवार की देर शाम को तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गए,दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया, जहां डॉक्टर ने तौहीद को मृत घोषित कर दिया,तथा सफहद का इलाज शुरू किया गया।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!