सपा कार्यकर्ताओं ने युवा नेता हाफिज मलिक का केक काटकर मनाया जन्मदिन
1 min read
1,257 views
मोहम्मद सुलेमान
गोंडा ! समाजवादी पार्टी के युवा व जन-जन के लोकप्रिय नेता अब्दुल हफीज मलिक का जन्मदिन सपाइयों ने कूकनगर ग्रांट में केक काटकर मनाया l इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई व केक खिलाकर धूमधाम से अपने लोकप्रिय नेट का जन्मदिन मनाया l इस अवसर पर सपाईयों ने नेता के द्वारा क्षेत्र में किए गए सामाजिक कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र से लेकर मुंबई तक समाज हितों के कार्य को लगातार करते आ रहे हैं l उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अवध क्षेत्र के प्रवासी मजदूरों को ट्रेन तथा बस बुक करा कर उनके गांव पहुंचाने के साथ तमाम सामाजिक कार्य किए हैं l
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला सचिव मोहन यादव, जिला उपाध्यक्ष युवजन सभा शशांक यादव , विधानसभा अध्यक्ष युवजन सभा ओम प्रकाश यादव, शिव शंकर शर्मा ,देवेश पांडे, राज बहादुर वर्मा , राजेश यादव ,शिव प्रताप यादव ,सिराज अली, प्रदीप यादव , दुर्गेश यादव , सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
